इजराइल के हवाई हमले में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत, इजराइली रक्षा मंत्री का दावा, ईरान की ना तो हां ना ही ना।
इजराइल के हवाई हमले में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत, इजराइली रक्षा मंत्री का दावा, ईरान की ना तो हां ना ही ना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तेहरान/यरुशलम, 17 मार्च — इजराइल ने दावा किया है कि रात भर तेहरान पर किए गए लक्षित हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी और शक्तिशाली सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई है। साथ ही बसीज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी भी मारे गए।इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ (Israel Katz) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “रात के हमलों में ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया गया है। यह खामेनेई की मौत के बाद सबसे बड़ी सफलता है।”
ईरान की प्रतिक्रिया
ईरान की ओर से अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि या इनकार नहीं आया है। ईरानी राज्य मीडिया (IRNA, Press TV) इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लारीजानी का बयान या अपडेट जल्द जारी होने वाला है। युद्धकाल में दोनों पक्षों के दावे प्रचार का हिस्सा हो सकते हैं। स्वतंत्र स्रोतों से अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
कौन थे अली लारीजानी?
अली लारीजानी ईरान के प्रमुख राजनेता और पूर्व परमाणु वार्ताकार रहे हैं।
सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजराइल संयुक्त हमलों में मौत के बाद वे अंतरिम नेतृत्व में अहम भूमिका निभा रहे थे।
उन्होंने अस्थायी लीडरशिप काउंसिल का गठन किया और अमेरिका-इजराइल को कड़ी चेतावनी दी थी कि ईरान “ऐसा जवाब देगा जिसे दुनिया याद रखेगी”।
हाल ही में 13 मार्च को तेहरान में कुद्स डे रैली में सार्वजनिक रूप से शामिल हुए थे और हमलों को “हताशा” करार दिया था।
यह घटना ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध 2026 का हिस्सा है, जो फरवरी के अंत में खामेनेई की हत्या के साथ शुरू हुआ था। तब से दोनों पक्षों के कई वरिष्ठ नेता और सैन्य कमांडर निशाने पर हैं। इजराइल इसे “निशाना साधा गया हमला” बता रहा है, जबकि ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

















