दुमका विधानसभा सीट से बसंत सोरेन होंगे उम्मीदवार : जेएमएम.
Team Drishti
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही जेएमएम ने दुमका सीट से जेएमएम के युवा मोर्चा के बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाये जानें की औपचारिक घोषणा कर दी है. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शुरू से संथाल परगना में जेएमएम अपनी जीत का झंडा गाड़ रहा है और पार्टी के मुखिया गुरुजी शिबू सोरेन की भी इच्छा थी कि युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन को प्रत्याशी बनाया जाए. वही बिहार विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी एनडीए ने अपने प्रत्याशी की नामों की घोषणा नहीं की है, इसलिए इस पर वेट एंड वॉच चल रहा है. साथ ही गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया चल रही है जल्दी हम लोग इसका खुलासा कर देंगे.
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम का महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर अब तक बात नहीं बन सका है, खबर है कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक एक राय नहीं बन पाई है.

















