20251116 125934

बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज: कल हो सकती है BJP विधायक दल की बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद सभी घटक दलों में विधायकों की बैठकें आयोजित हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक कल (17 नवंबर) को हो सकती है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और नेतृत्व चयन पर चर्चा होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव आयोग ने हाल ही में नई विधानसभा की अधिसूचना जारी की है, जिसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने की तैयारी में जुटे हैं। एनडीए के सभी घटक दलों- भाजपा, जेडीयू, हम और आरएलएम- के विधायक दल की अलग-अलग बैठकें इस सप्ताह में आयोजित होंगी। इन बैठकों में विधानमंडल दल के नेता का चयन और नए समीकरणों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। पटना में भाजपा और जेडीयू कार्यालयों में नवनिर्वाचित विधायकों की हलचल बढ़ गई है, जबकि सभी विधायकों को राजधानी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जहां नीतीश को फिर से नेता चुना जाना तय है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में 19 या 20 नवंबर को आयोजित हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में संपन्न हुए थे। नतीजों के बाद दिल्ली में जेडीयू-भाजपा नेताओं के बीच गहन चर्चा हुई, जिसमें सरकार गठन की रूपरेखा तय की गई।

Share via
Share via