20210127 183247

हाथियों के झुंड नें मचाया जमकर उत्पात.

खलारी : खलारी प्रखण्ड के हुटाप पंचायत के चुरियाकुचा गाव में मंगलवार की रात्रि 20 से 22 जंगली हाथीयो के झुंड ने लालु लोहरा उम्र 70 के घर को तोड़ दिया। और घर में रखे दस क्विंटल से अधिक धान को खा गए। साथ हीं कुछ ही घर पर रखी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया वही कुछ दूरी पर स्थित नियामत अंसारी के घरों को भी हाथियों के झुंड ने तोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में लालू लोहरा ने बताया बताया कि मंगलवार की रात लगभग दो से तीन बजे रात्रि में जंगली 20 से 22 के झुंड में जंगली हाथी यो ने जंगल की तरफ से गाव पहुंचा और सबसे पहलें लालू लोहरा के घर के दीवार को अपने सुड तथा पैर से मारकर तोड़ दिया। जब हाथी दीवार तोड़ रहा था लालू लोहरा अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही था। साथ हीं लालू लोहरा ने बताया कि हाथियों की आने की खबर पा कर वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने समय पर आकर जंगली हाथियों के झुंड को जंगल की ओर नहीं खदेडा जिससे हाथियों के झुंड ने घरो और घरो मे रखे हुए धान तथा खेत में मटर और खेत में लगें हुए फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।

हाथियों की उत्पात देख ग्रामीणों ने रात को जाग कर जगह जगह टायर जला कर और पटाखे फोड़कर गाँव के बाहर भगाया। खबर मिलने तक जंगली हाथियों का झुंड मचवा टांड स्थित जंगलो में है।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via