GIRIDIH

GIRIDIH:निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरैया सहित फुलवार गावँ में हाथियों ने मचाया आतंक

Share
Link copied

GIRIDIH : जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट थाना क्षेत्र के पारसनाथ के तलहटी पर बसे पोरैया एवम फुलवार गाँव में हाथियों के झुंड ने बीती रात कसकर उत्पात मचाते हुए कई घरों को क्षति पहुंचाते हुए घर में रखे अनाज को चट कर गया है तो वही खेत में लगे फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हुए जमकर आतंक मचाया है।

जिसमें पोरैया निवासी कारु तुरी के घर के दरवाजे एवं दीवार को क्षति पहुंचाया है एवं घर में रखें लगभग 2 क्विंटल चावल दलहन एवं दैनिक उपयोग में आने वाले बर्तनों सहित अन्य समानों को क्षति पहुचाया है तो वही पोरैया के माहेजाम टोला निवासी  रूद्र महतो के घर के दिवालो को पूरी तरह धासते हुए  घर में रखे अनाज एवम अन्य सामान को पूरी तरह से क्षति  पहुंचाया है एवं इनके मकई की फसल को भी हाथियों के झुंड पूरी तरह से नुकसान पहुचाया है.

 

वहीं पोरैया के आदिवासी बाहुल्य फुलवार टोला निवासी मोहन मुर्मु के दुकान के दीवार को धासते हुए दुकान में मौजूद सभी समानों को चट कर यहाँ बडा नुकसान पहुचाया है।
ग्रामीणों के द्वारा सूचना  मिलने पर डुमरी वन संरक्षा पदाधिकारी डुमरी वन क्षेत्र पदाधिकारी राजीव रंजन दल बल के साथ ज्यादा लेने के लिए पोरैया पहुंचे तथा हाथियों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि भुक्तभोगी ग्रामीणों द्वारा आवेदन मिलने के पश्चात मुआवजा हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोरैया पंचायत के मुखिया राजकुमार महतो ने बताया है कि सभी भुक्तभोगीयों को फिलहाल 50 -50 केजी अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्रियो व्यवस्था की जा रही है ।

 

उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड ने औरैया निवासी रुद महतो के घर को पूरी तरह से क्षति पहुंचाया है इसलिए भुक्तभोगी को अंबेडकर आवास के तहत मकान बनाने के लिए डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है। बताते चलें कि इन दिनों पारसनाथ जंगल में 18 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है जो रात में ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर जाता है जिसके कारण पारसनाथ के तलहटी में बसे गांव के ग्रामीणों में हाथियों का भय बना रहता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow