20250723 121905

नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी के पिता गिरफ्तार, नाबालिक आरोपी को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा चुका है

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में सिमडेगा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पहले ही नाबालिक आरोपी को निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा चुका है।

कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह ने बताया कि पीड़िता के साथ चार दिनों तक आरोपी ने अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का भी आरोप है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कोलेबिरा थाने में अपहरण, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि इस पूरी घटना में आरोपी को उसके पिता का संरक्षण प्राप्त था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के पिता मो. को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

Share via
Share via