झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ
झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिलायी शपथ।
रांची, 23 जुलाई : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन, रांची के बिरसा मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने नवनिर्वाचित मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की नियुक्ति से संबंधित वारंट पढ़ा, जबकि अपर मुख्य सचिव नितिन कुलकर्णी ने शपथ ग्रहण के लिए उन्हें आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के वर्तमान व पूर्व न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी, और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।


















