20251006 145439

जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज़ में फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, डिमना रोड के संजय पथ में मचा अफरातफरी

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब अपराधियों ने एक घर के बाहर फिल्मी अंदाज में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मोहल्ले में उस वक्त कई लोग सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी और उसका साथी तेज़ी से पहुंचे और तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने से पूरे इलाके में भय और अफरातफरी का माहौल फैल गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

फुटेज के मुताबिक, टेका चौधरी पहले बाइक से उतरता है, फिर गुड्डू पांडेय के घर के मुख्य गेट पर लगे कॉल बेल को दबाता है और गाली-गलौज करने लगता है। इसके बाद उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसने गुस्से में आकर सीसीटीवी कैमरे को भी निशाना बनाते हुए फायरिंग की।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

गोली चलने की आवाज सुनते ही गुड्डू पांडेय के परिजन घबराकर घर के पिछले हिस्से से किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाने में सफल रहे। वहीं, मोहल्ले में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और सड़कें सुनसान हो गईं।

Banner Hoarding

घटना के बाद पीड़ित गुड्डू पांडेय के पिता बिजेंद्र पांडेय ने मानगो उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी, उसके भाई और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाया है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via