20201124 202301

पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने हेमंत सरकार पर जमकर हल्ला बोला.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : पूर्व वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज राँची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला। कहा पूर्ववर्ती सरकार ने खजाना भर कर दिया, लेकिन हेमंत सरकार ने खजाना खाली कर दिया। हेमंत सरकार पूरी तरह से अयोग्य है। वर्तमान गठबंधन सरकार में अंधेर नगरी है, और खजाना खाली है। केंद्र सरकार झारखण्ड को भरपूर मदद कर रही है।

जयंत सिन्हा ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोना काल में अपने नीतियों में बदलाव लाया और अपने राजस्व में बढ़ोतरी की। लेकिन झारखंड सरकार इस मामले में फिसड्डी साबित हुई। झारखंड सरकार के ऐतिहासिक भूल को जनता कभी माफ नहीं करेगी। आज जो आंकड़े हैं वह राज्य सरकार की विफलता को दर्शाती है। इस सरकार में जनहित से जुड़े कई विकास के कार्य में रुके हुए हैं। केंद्र से मिलने वाली माइनिंग की रॉयल्टी लगभग दुगनी मिल रही है। फिर भी राज्य सरकार पैसों का रोना रो रही है।

कई राज्यों ने कोरोना की आपदा को अवसर में बदले का काम किया। लेकिन इस दौरान राज्य सरकार की नीतियां पूरी तरह से फेल रही। हेमंत सरकार के 1 साल पूरे होने पर बीजेपी श्वेत पत्र जारी करेगी।

Share via
Share via