जामताड़ा से चार युवकों का अपहरण.
अजय सिंह, जामताड़ा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जामताड़ा : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित मिरगा गाँव से 4 युवकों प्रदीप मंडल, वीरेंद्र मंडल, राहुल मंडल और अशोक मंडल के अपहरण का मामला सामनें आया है. इस घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने थाना में आवेदन देकर बच्चों के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. घटना की सूचना मिलने पर जामताड़ा जिले के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जाँच शुरू कर दी है.
पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे रात 10 बजे क्रिकेट मैच देखनें और खाने पीने के लिए गांव से सटे कोलासिंघा के मैदान में गए थे, जहां से उसके अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिली है. अपहरणकर्ताओं ने सुबह परिजनों को फोन पर 8000000 लाख रुपये की फिरौती मांगी है उसके बाद लड़कों को छोड़ने की बात कही है. घटना की जांच कर रही पुलिस मोबाइल लोकेशन की जानकारी ले रही है. घटनास्थल दो जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दो थाना क्रमश अहिल्यापुर तथा नारायणपुर की पुलिस के साथ सीमांकन क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया, क्योंकि घटना जहां हुई थी वो अहिल्यापुर थाना क्षेत्र जिला गिरीडीह पड़ता है, लेकिन जामताड़ा पुलिस नें मामले की गंभीरता को देखते हुए नारायणपुर पुलिस को इस पूरे मामले पर जांच करने और अति शीघ्र युवकों की बरामदगी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
















