Giridih

Giridih: महिला को पेड़ से बांधा और कपडे भी फाडे जाने क्यों —

Giridih : झारखण्ड के गिरिडीह में एक महिला के साथ बड़ी ही बदसलूकी की गयी। उसके बदन के कपडे तक फाड् दिए गए और रात भर पेड़ से बांध दिया गया। यह सब कुछ हुआ राज्य के गिरिडीह जिले में। वारदात की फैली खबर तो पुलिस आज पहुंची। पेड़ में बंधी महिला को मुक्त करा अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि बीती रात उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया गया। जब वह बाहर निकली तो वहां खड़े दो लोग उसे जबरदस्ती बाइक में बिठा साथ ले गये। इल्जाम है कि गांव से दूर एक सुनसान जगह पर पेड़ से बांध कर उसके साथ मारपीट की गई। बदन के कपड़े भी फाड़ दिये गये। उसके बाद उसे छोड़ दोनों लोगवहां से भाग निकले। महिला ने पुलिस को दोनों लोगों के नाम और ठिकाने के बारे में सबकुछ बता दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला रेखा देवी व मुन्नी देवी और दो पुरुष विकास कुमार सोनार व श्रवण सोनार शामिल हैं। सभी कबड़िया टोला के रहने वाले हैं। सभी ने अपना-अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि घर के ही एक सदस्य के साथ उस महिला का अवैध संबंध था। कई बार उसे समझाया-बुझाया पर कोई फायदा नहीं हुआ। उसी के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का फटा हुआ कपड़ा, घटना के वक्त इस्तेमाल किया गया स्कूटी औऱ दो मोबाइल जब्त किया है।

Share via
Share via