Bokaro

Bokaro: मुहर्रम का जुलूस मातम में बदला , करंट लगने से चार की मौत

Share
Link copied

 

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिला के बेरमो में मुहर्रम का जुलूस मातम में बदल गया , दरअसल जिले के खेतको इलाके में ताजिया का जुलूस ग्यारह हजार के हाइटेंशन तार से सट गया जिसमे दस लोग घायल, हो गए है जबकि तीन की स्थिति नाजुक है इस घटना में चार लोग इस दुनिया से चल बसे है। यह पूरा हादसा शनिवार को उस समय हुआ। जब स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया का जुलूस निकाला.ताजिया उठाने के क्रम में उपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन में सट गया.

ग्यारह  हजार के तार से सट गया ताजिया 

तार में सटने से ताजिया के जुलूस में रखा बैट्री ब्लास्ट कर गया जिससे दस लोग घायल हो गये हैं.घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई.लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया .अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने और बदइंतजामी को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया.घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है.सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है. जबकि घटना के समय ताजिया उठाने वाले चार लोग अब इस दुनिया में नहीं है।

कौन है दोषी ?

अब सवाल ये उठता है की इस मामले में दोषी कौन है क्या बिजली विभाग जिसने जुलुस के निकलने के क्रम में भी नहीं काटी या फिर प्रशासन जिसने इतनी ऊँची ताजिया को निकालने की इजाजत दी। या फिर कमिटी जिसे मालूम था की सकरी बस्ती में लाइन की तार गुजरी है फिर भी कई फीट ताजिया का निर्माण कराया। जो भी हो अब यह जाँच का विषय है लेकिन इस दुख के समय दृष्टि नाउ की टीम जाँच की मांग करता है जो भी इसमें दोषी हो उस पर कडी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow