20251216 085358

गोवा नाइटक्लब आग मामला: फरार मालिक सौरभ और गौरव लूथरा आज भारत लाए जा सकते हैं, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी तय

नई दिल्ली : गोवा के अरपोरा स्थित चर्चित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद फरार चल रहे क्लब मालिकों—दिल्ली के भाइयों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—को आज भारत लाया जा सकता है। दोनों भाई आग लगने के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। भारतीय सरकार के अनुरोध पर थाई पुलिस ने उन्हें पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार, दोनों का पासपोर्ट भारत सरकार ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद इंटरपोल के माध्यम से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। भारतीय दूतावास ने दोनों के लिए इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं। थाईलैंड की एक अदालत में औपचारिकताओं के बाद उन्हें निर्वासित (डिपोर्ट) किया जाएगा और दिल्ली लाया जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड लेकर गोवा ले जाया जाएगा। गोवा पुलिस की एक टीम पहले ही थाईलैंड पहुंच चुकी है, जो दोनों को लेकर वापस आएगी।

गौरतलब है कि क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर स्टाफ मेंबर थे। जांच में सुरक्षा मानकों की घोर लापरवाही सामने आई है। क्लब में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे और संकरी गली के कारण फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी हुई। इस मामले में अब तक क्लब के कई कर्मचारी और एक पार्टनर गिरफ्तार हो चुके हैं।

लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोप हैं। दोनों ने दिल्ली कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। गोवा के मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Share via
Share via