IMG 20201109 WA0012

ग्रामीणों की समस्याओं पर है सरकार की नजर : भूषण बाड़ा.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता के समस्याओं से रूबरू हुए विधायक भूषण बाडा। भूषण बाड़ा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने समझने व उसका समाधान के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों के साथ होने का कार्यक्रम की। कार्यक्रम चलाकर क्षेत्र की जनताओ के समस्या से रूबरू होते हुए इसी क्रम में तुमडेगी और बानाबीरा गांव में जाकर लोगों की जरुरतें को जानने का प्रयास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य के महागठबंधन की सरकार सभी धर्म के लोगो का विकास करने के लिए कटिबद्ध है। हमारी नजर हर ग्रामीणों की समस्याओं पर है। इसी के आधार पर वे काम करना शुरू किए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूषण ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए है। साथ ही कहा कि मैं विधायक बनकर नहीं आपलोगों का बेटा और भाई बनकर सेवा करना चाहता हूँ । समस्‍या बताने के लिए दूर दराज के ग्रामीणों को मेरे आवास तक आने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। ग्रामीण फोन के माध्‍यम से भी अपनी समस्‍या रखे । इसके अलावे मैं गांव चलकर ग्रामीणों की समस्‍या दूर करने का प्रयास करूंगा।

साथ ही कहा कि शिक्षित और खुशहाल जिला का सपना देखा है और इस सपने को पुरा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा । कहा कि ग्रामीण अपने हक के लिए आवाज उठाएं। शिक्षित व जागरूक आम जनता जिले के विकास में भागीदारी करें। सबके सहयोग से सिमडेगा की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। मौके पर कांग्रेस नेता अजित लकड़ा, बीरेन्‍द्र तिर्की, मुखिया बिनिता कुल्‍लू, मुखिया शिशिर मिंज, इग्‍नासियुस टोप्‍पो, प्रमुख तारशीला खडि़या, जोशिमा खाखा, आकाश सिंह, खुशीराम कुमार,जोसिमा खाखा,साहब खान, माइकल खड़िया, वार्ड पार्षद अगाथा तिर्की, जोसेफ कुजूर, सिलबेस्टर खेस, प्रदीप लकड़ा, सिरजुस लकड़ा, प्रबल, चार्ल्स टेटे, लोरेंस्तुस बाड़ा, इग्नासीयूस टोप्पो, चारलेस लकड़ा, अनूप बा, मिखाइल लकड़ा, विनोद लकड़ा, अनिल लकड़ा, जॉन बाड़ा, पीटर कुल्लू, कांति बाड़ा, आस्टोनि लकड़ा, लुकश, जोसेफ, लॉरेंस, अरविंद, प्रकाश के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share via
Share via