विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ढंगरीनाचा गांव पहुंच विधायक बाड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्या.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा : केरसई प्रखण्ड के ढंगरी नाचा गांव में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा जनता के आग्रह पर उनकी समस्या सुनने 3 किमी पैदल ही मिलने पहुंचे। मौका था सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा का विधायक आपके द्वार कार्यक्रम। चिलचिलाती धूप के बावजूद अपनी जनता से मिलने के लिए बेताब विधायक के चेहरे में एक भी थकान नजर नहीं आ रहा था। पसीने से तरबतर विधायक लगभग आधा घण्टा चलने के बाद गाँव पहुंचे।

किसी विधायक के पहली बार गांव पहुंचा देख ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं था। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि विधायक साहेब हमारे गांव में आज तक न बिजली पहुंची है न ही गांव तक सड़क बना है। शुद्ध पेयजल के लिए गांव चापाकल भी नहीं है। जिसपर विधायक ने बदहाली का कारण पूर्व की सरकार है। अब राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है। अब सभी धर्म के लोगों की समस्या दूर होगी। विधायक ने गांव की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे ढंग़रीनाचा गांव की तकदीर बदलने के लिए गांव आएं हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर कांग्रेस नेता देवनिश खलखो, अजित लकड़ा, डेविड तिर्की, बीरेंद्र तिर्की, जोशिमा खाखा, आकाश सिंह, खुशीराम कुमार आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow