तपोवन मंदिर को भव्य रूप देने में सरकार का पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

तपोवन मंदिर को भव्य रूप देने में सरकार का पूरा सहयोग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Share
Link copied

रांची : Hemant Soren ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उन्हें स्थल निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में मंदिर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली और कहा कि तपोवन मंदिर राज्य की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है, जिसे भव्य और आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन कार्य में सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि यह स्थल देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन सके।

मंदिर नवनिर्माण समिति ने जानकारी दी कि तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल मंदिर का फाउंडेशन कार्य पूरा हो चुका है और आगे का निर्माण तेजी से जारी है।

समिति ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या के भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट Ashish Sompura के निर्देशन में किया जा रहा है, जिससे इसके भव्य और पारंपरिक स्वरूप को विशेष पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।