20250811 164200

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिबू सोरेन के सम्मान में रद्द किया राज भवन का ‘At Home कार्यक्रम’

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के सम्मान में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राज भवन में आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘At Home कार्यक्रम’ को रद्द करने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज भवन में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम राज्य के गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और विशिष्ट नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सभा का अवसर होता है। हालांकि, इस बार शिबू सोरेन के निधन के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में ध्वजारोहण करने की स्वीकृति प्रदान की है, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के लिए नेमरा में हैं।

Share via
Share via