20250212 160159

नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल करने का दिया धमकी

नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ इस तरह की गलत हरकत करना शर्मनाक है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डिजिटल युग में जहां लोग सोशल मीडिया के जरिये अपने पुराने और दूर रहने वाले लोगों से जुड़े होते हैं वहीं कई अनजानों से भी ऐसी दोस्ती कर बैठते हैं, जिसमें वे अपनी निजी जीवन की सारी बातें भी साझा कर बैठते हैं। ऐसे में कई बार लोग इस बात का दुरुपयोग कर ऐसी गलत घटनाओं को अंजाम दे देते हैं, जिसके बाद आजीवन पछतावा हीं हाथ लगता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कोडरमा में दो गुटों के बीच विवाद, झड़प कई पुलिसकर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

कोडरमा में भी ऐसा हीं एक मामला सामने आया है जिसमें सतगावां के संदीप ने लक्ष्मी बनकर बिहार के जमुई जिले की रहने वाली एक विधवा महिला के साथ लंबे समय तक फेसबुक पर दोस्ती कर उसके निजी जीवन के बारे में जाना और बाद में लक्ष्मी ने अपने भाई से महिला को नौकरी दिलाने में मदद करने की पेशकश करते हुए उसे गया स्टेशन पर मिलने बुला लिया।

महिला ने बताया की चूंकि उसके पति के मृत्यु के बाद से दो बच्चों की परवरिश करना उसके लिए चुनौती थी, इस कारण वह अपने फेसबुक मित्र लक्ष्मी की बात मान गयी और उसके भाई से मिलने गया स्टेशन पहुंच गई, जहां संदीप ने महिला को बताया कि वही लक्ष्मी बनकर महिला से बात करता था और वह महिला से बेहद प्यार करता है, जिसके बाद उसने महिला के दोनों बच्चों को अपनाने और शादी करने का झांसा देकर स्टेशन के समीप एक होटल ले गया और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में दोनों के बीच लगातार ऑडियो और वीडियो कॉल पर बातें होने लगी।

हालांकि कुछ समय बीतने के बाद जब महिला संदीप को पूरे विधि विधान से शादी करने और उसे अपने घर ले जाने की बात कहती तो संदीप टालमटोल किया करता और बाद में संदीप ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली ।
मामले को लेकर पीड़ित महिला ने विभिन्न धाराओं में संदीप के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं जिसके आलोक में जमुई कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ हैं वाबजूद इसके संदीप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बहरहाल
अब महिला न्याय की गुहार लगाने कोडरमा पहुंची है, जहां उसने पुलिस से वायरल वीडियो हटवाने और संदीप की गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि संदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है लेकिन वो फरार है।

 

Share via
Share via