Img 20210212 Wa0060

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया का फ्लैग एवं लोगो लाॅन्च किया गया.

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया का आज कंाग्रेस भवन, रांची अपराह्न 01ः30 बजे फ्लैग एवं लोगो का लाॅन्च किया गया। लाॅन्च प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया के सह प्रभारी विनय कुमार डोकानिया, स्टेट को-आॅर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है, किसान सड़क पर हैं, आम आदमी परेशान हैं, आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से सच को झूठ बनाया जा रहा है, पूरे देश में कुछ लोग फेसबुक, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के प्लेटफाॅर्म से किसानों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ सामाजिक सद्भाव को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया से लोगों को जोड़ने के लिए आज ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन की शुरूआत की जा रही है। जो लोग अपने विचार और अपनी बात रखना चाहते है कांग्रेस उन्हें एक प्लेटफार्म दे रही है। इसके जरिए कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोग, पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग भी अपनी बात रख सकेंगे।

पार्टी के इस अभियान से जुड़ने के लिए वाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी जारी किया जा रहा है। सेव डेमाक्रेसी, सेव इंडिया ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिए 5 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। ये अभियान सभी राज्यो के जिलो में जोरशोर से चलेगा। सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को ले जाने के अलावा विरोधी लोगों के दुष्प्रचार से टक्कर लेने, फेक न्यूज का पर्दाफाश करने और विरोधी नेताओं के कमजोर बयानों को पकड़ कर उनकी ट्रोलिंग करने जैसे सोशल मीडिया के औजारों से इन वॉरियर्स को लैस किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सोशल मीडिया के इस प्लेटफाॅर्म से सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही साथ लोगों से इस पर सुझाव भी मांगे जाएंगे ताकि लोगों की जनभावनाओं को सरकार जमीन पर उतर सके।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की योजना है कि पार्टी को शीर्ष स्तर पर इन वॉरियर्स से फीडबैक मिले। वे व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं को एकत्र करेंगे। हर वॉरियर को अपने अपने क्षेत्र में दस व्हाट्सएप ग्रुन बनाने का जिम्मा दिया जाएगा। इस तरह 50 लाख ग्रुपों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया के सह प्रभारी विनय कुमार डोकानिया ने कहा कि पार्टी इस अभियान को बूथ लेवल तक ले जाने की योजना तैयार कर रही हैं। इस कैंपेन के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को देश की विभिन्न भाषाओं और सभी तरह के सोशल प्लेटफार्म के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं से जुड़े वेबिनार और बैठकों का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा सके।

कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट को-आॅर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय लोगों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। झारखंड में सोशल मीडिया पूरी तरह क्रियाशील है, लगातार किसानों के आवाज को राज्य के आमजनों तक पहुंचाने का काम कर रही है। सभी 14 लोकसभा में एक हजार वोलेंटीयर एवं 100 सोशल मीडिया आॅफिस वियरर चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आज 12 फरवरी से 12 मार्च तक स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा।

सोशल मीडिया के लाॅन्चिंग कार्यक्रम में आलोक कुमार दूबे, किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, डाॅ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, नेली नाथन, रामदेव सिंह, पूर्णिमा सिंह, राजीव रंजन, अमित घोष, नलीन मिश्रा, संतोष सोनकर, युवा कांग्रेस नेता आलोक तिवारी, उज्ज्वल तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via