जनता की प्रार्थना रंग लाई , हंस हंसिका सकुशल बरामद
जनता की प्रार्थना रंग लाई , हंस हंसिका सकुशल बरामद
रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता मासूम अंश–अंशिका सकुशल बरामद

बच्चों के माता-पिता ने रांची पुलिस को दी बधाई।।
रांची।
रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व और संयम के साथ की गई लगातार कार्रवाई के बाद धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
दोनों बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर क्षेत्र से की गई है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है और रांची पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी राकेश रंजन एवं पुलिस टीम को बधाई दी है


















