IMG 20210528 WA0011

विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर 02 कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को किया रवाना.

राँची : कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड सरकार के विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रांची के जवाहर नगर क्लब परिसर से इसकी शुरुआत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को रवाना किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा : स्वास्थ्य मंत्री
विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। अब जन जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है। स्वस्थ समृद्ध और उन्नत राज्य की कल्पना के लिए सरकार काम कर रही है। जैसे जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन प्राप्त हो रहा है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर करें कॉल
कोविड-19 सुरक्षा वाहनों द्वारा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल करना होगा।

कम से कम 20 लोग होने पर वैक्सीनेशन
मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20 लोग होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 7546028221 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। जिसके बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था
रांची में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी। आपको बताएं कि कोविड-19 सुरक्षा वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान विकास आयुक्त अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी श्री डोडे अंजनेयुलू, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर, एसी नक्सल रांची श्री रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share via
Share via