देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से भारी नुकसान, होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त
देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना से बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, कार्डीगाड़ में रात करीब 11:30 बजे बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार क्षेत्र में आ गया, जिससे दो से तीन बड़े होटल और लगभग 7-8 दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्डीगाड़ के ग्राम प्रधान ने बताया कि मलबे के कारण मुख्य बाजार में भारी तबाही मची है। कई दुकानों और होटलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन नुकसान का पूरा आकलन अभी बाकी है।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग ने क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

















