20210107 211621

जरुरतमंदों की सहायता हमारा सबसे पहला धर्म : सी पी सिंह.

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : विधायक सी पी सिंह ने आज इंद्रपुरी के बिरला मैदान के समीप अवध वाटिका में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में कंबल वितरण के अवसर पर गरीबों ने ठंढ में विधायक सी पी सिंह द्वारा कंबल वितरण के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में आमलोगों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सी पी सिंह ने कहा कि गरीबों और जरूरत मंदों की सेवा और सहायता हमारा पहला लक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि राँची विधानसभा क्षेत्र में मेरे द्वारा हर दिन इस ठंढ में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम जारी है। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में हमारा प्रयास निरंतर जारी है। हम लोगों को किसी न किसी रुप में लगातार मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर भाजयुमो अध्यक्ष राकेश शर्मा, संचालन मुकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश प्रसाद ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश मुक्ता, नंदकिशोर अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद अशोक यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी, अरविंद सिंह पिंटू, जितेंद्र पांडेय, सोनू सिंह, अरुण जसुजा, मुरारी मोहरी, रिंकू शाहदेव, राधेश्याम सिंह, टुनटुन सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्र देव सिंह, अशोक भागलपुरी, सतीश शर्मा, गजन तिवारी, चंदन कुमार सहित सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद लोग उपस्थित थे जिनके बीच कंबल वितरण किया गया।

Share via
Share via