20201121 191207

हेमंत सोरेन बजा रहे थे बांसुरी, छठ घाट पर नक्सली कर रहे थे अपनी ड्यूटी : भाजपा.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने हेमंत सरकार की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में भय एवम खौफ व्याप्त है। आज सरकार अपराधियों एवम उग्रवादियों के सामने नतमस्तक है। कहा कि छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भी झारखंड की जनता को भी राहत नहीं है। जिस प्रकार खुलेआम सिमरिया थाना क्षेत्र में छठ घाट पर उग्रवादियों के द्वारा एक कोयला व्यवसाई मुकेश गिरी की निर्मम हत्या गोलियों से की गई वह इस बात का प्रमाण है झारखंड सरकार की विधि व्यवस्था चरमरा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में उग्रवादियों ने तांडव मचा दिया है और राज्य के मुख्यमंत्री चैन की बंशी बजा रहे। छठ जैसे महापर्व पर पमुख्यमंत्री को राज्य की जनता के साथ रहना चाहिए था ठीक उसके उल्टी मुख्यमंत्री नेतरहाट में मस्ती करते नजर आए। इस से इनकार नहीं किया जा सकता कि 10 माह की हेमंत सरकार ने अपराधियों में उग्रवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं आज अपराधियों में उग्रवादियों का दुस्साहस चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बढ़ते अपराध एवम उग्रवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ा रोष व्यक्त करती है। भाजपा ने बढ़ते अपराध एवम उग्रवादी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Share via
Share via