डॉक्टर और कपड़ा व्यवसाई से रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार.

Share
Link copied

रांची, अमित सिंह.

रांची : रांची के कांके स्थित जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मालिक डॉक्टर शंभू प्रसाद से रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.  चारों अपराधियों ने डॉक्टर शंभू प्रसाद के मोबाइल पर पीएलएफआई के नाम से पोस्टर और मैसेज के माध्यम से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी करीब 20 लाख रुपये की मांगी गई थी. इस मामले में कांके थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया था. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने  जानकारी देते हुए बताया कि, चारों अपराधियों ने मोबाइल नंबर 7019148258  के द्वारा डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी. उन्होंने कहा कि इसी मोबाइल नंबर से एक कपड़ा व्यवसाई मोहम्मद इनायतुल्लाह उर्फ बबलू से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. जिस संदर्भ में पूर्व में कांके थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था.

रांची एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जो रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किये गए थे. उन्होंने बताया कि डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, वहीं कपड़ा व्यवसायी से 50 लाख रु रंगदारी मांगी गयी. एसएससी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके दिशा निर्देश के तहत ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय प्रथम) नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों को गुमला एवं रांची से गिरफ्तार किया गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow