राज्यपाल से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री की भेंट, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर चर्चा
रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज भवन में माननीय मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखण्ड में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाना चाहिए, जिससे राज्य के बाहर के विद्यार्थी भी यहां आकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्साहित हों। उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
इसके अलावा, राज्यपाल ने मंत्री सुदिव्य कुमार को अपने सुपुत्र के विवाह उपरांत आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

















