राजीव प्रताप रूड़ी बने अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक; दिसंबर से शुरू होगी ‘राणा सांगा यात्रा’

राजीव प्रताप रूड़ी बने अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के राष्ट्रीय संरक्षक; दिसंबर से शुरू होगी ‘राणा सांगा यात्रा’

Share
Link copied

बिहार /छपरा : अखिल राजपूताना कल्याण न्यास को नई दिशा मिली है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष सिंह ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी से उनके पैतृक निवास अमनौर में मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय संरक्षक पद पर आमंत्रित किया। राजीव प्रताप रूड़ी से ने यह जिम्मेदारी सहर्ष स्वीकार कर ली।

मुलाकात के दौरान राजीव प्रताप रूड़ी से ने घोषणा की कि ‘राणा सांगा यात्रा’ का शुभारंभ आगामी दिसंबर में झारखंड से होगा। इस यात्रा का उद्देश्य क्षत्रिय एकता को मजबूत करना, सामाजिक जागरूकता फैलाना और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस अवसर पर नेहरू सिंह भी उपस्थित रहे। संगठन के ट्रस्टी और सदस्य लंबे समय से राजीव प्रताप रूड़ी से जैसे प्रखर, विद्वान और जनप्रिय नेता को संरक्षक बनाने की इच्छा रखते थे। उनकी सहभागिता को ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराम सिंह ने बताया कि जल्द ही ‘राणा सांगा यात्रा’ का विस्तृत रूट मैप, कार्यक्रम और जनजागरण योजना सार्वजनिक की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow