congress-raises-voice-protect-democracy-right

लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, भूषण बाड़ा बोले- मतदान का अधिकार किसी सरकार की कृपा नहीं, नागरिकों का संवैधानिक अधिकार

Share
Link copied
congress-raises-voice-protect-democracy-right
congress-raises-voice-protect-democracy-right

सिमडेगा: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता जताई।

Advertisment
Advertisment

विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि मतदान का अधिकार किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना और चुनावी व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास कायम रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी और लोकतंत्र के मूल्यों पर असर डालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को लेकर लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दों को भी उठाया। कोंगाड़ी ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी से लोगों के मतदान के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है।

RKDF
advertisement

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रहना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने लोगों से संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर जागरूक रहने तथा किसी भी तरह के प्रयास के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।