chief-minister-hemant-sorens-mother-rupi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, आज नेमरा में अंतिम संस्कार

Share
Link copied
chief-minister-hemant-sorens-mother-rupi
chief-minister-hemant-sorens-mother-rupi

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब 9 बजे रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में लाया गया। गुरुवार सुबह से ही यहां अंतिम दर्शन के लिए मंत्री, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लगातार पहुंच रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

परिवार के अनुसार रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को करीब 12 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा। पार्थिव शरीर को मोरहाबादी आवास से नेमरा ले जाया जाएगा। रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के कारण सितंबर के मध्य में रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रोज अस्पताल पहुंचकर अपनी मां का हालचाल ले रहे थे।

RKDF
advertisement

शिबू सोरेन के निधन के करीब एक साल बाद सोरेन परिवार को यह दूसरा बड़ा सदमा लगा है। रूपी सोरेन परिवार की मजबूत स्तंभ मानी जाती थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखते हुए कहा था कि बाबा के जाने के बाद मां ही उनकी सबसे बड़ी छाया थीं। राज्यभर में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संदेश जारी कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।