झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया , एयरपोर्ट पर अंतिम जोहार के लिए हजारों लोग मौजूद ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 4 अगस्त : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का  पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से रांची लाया गया, इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन साथ थे।  रांची एयरपोर्ट पर इसे राजकीय सम्मान के साथ उतारा गया। इसके बाद पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित उनके सरकारी आवास ले जाया गया। इस मौके पर शिबू सोरेन को अंतिम जोहार करने के लिए हजारों समर्थक मौजूद थे।

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया , एयरपोर्ट पर अंतिम जोहार के लिए हजारों लोग मौजूद ।

झारखंड सरकार ने शिबू सोरेन के निधन पर 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया , एयरपोर्ट पर अंतिम जोहार के लिए हजारों लोग मौजूद ।

अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

मंगलवार, 5 अगस्त  को सुबह 10 बजे शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा ले जा सकता है जहां जनप्रतिनिधि और आम लोग श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, पार्थिव शरीर को JMM पार्टी कार्यालय भी जाया जा सकता है, ताकि कार्यकर्ता और समर्थक अंतिम दर्शन कर सकें। अंत में, पार्थिव शरीर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 12 बजे उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से रांची लाया गया , एयरपोर्ट पर अंतिम जोहार के लिए हजारों लोग मौजूद ।

झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता है, झारखंड आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे। उनके नेतृत्व में JMM ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से झारखंड ने एक युगपुरुष खो दिया है, जिनका योगदान राज्य की राजनीति और सामाजिक विकास में हमेशा याद किया जाएगा ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now