Woman dies in elephant attack; Forest Department provides immediate assistance to the family.

हाथी के हमले में महिला की मौत, वन विभाग ने परिजनों को दी तत्काल सहायता

Share
Link copied
Woman dies in elephant attack; Forest Department provides immediate assistance to the family.
Woman dies in elephant attack; Forest Department provides immediate assistance to the family.

रामगढ़: गोला वन क्षेत्र के कोरांबे स्थित गुदेली खरेय गांव में गुरुवार सुबह हाथी के हमले में 55 वर्षीय महिला बालो देवी की मौत हो गई। मृतका रांची जिले के सेहदा गांव निवासी सदानंद महतो की पत्नी थीं और धान रोपने के लिए अपने मायके आई थीं।

जानकारी के अनुसार, खेत में धान रोपने की तैयारी के दौरान अचानक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

Kashmir
advertisement

घटना से आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद पुलिस, वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार रात क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी।

RKDF
advertisement

वार्ता के दौरान वन विभाग ने मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। वहीं, आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकारी प्रावधान के तहत 9 लाख 75 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए सावधानी बरतें और अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं। विभाग की ओर से हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।