rain-thundershowers-likely-many-districts-including

रांची सहित पूरे झारखंड में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Share
Link copied
Alert issued for heavy rain and lightning across Jharkhand, including Ranchi; Meteorological Department issues warning.
Alert issued for heavy rain and lightning across Jharkhand, including Ranchi; Meteorological Department issues warning.

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज शुक्रवार को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन-चमक के साथ वज्रपात तथा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रांची में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश वाला रहेगा। भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आर्द्रता अधिक रहने से मौसम उमस भरा महसूस हो सकता है।

Kashmir
advertisement

झारखंड के अन्य जिलों की बात करें तो आज रांची, खूंटी, हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा। कल (15 अगस्त) को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 183.4 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में हुई। अधिकतम तापमान बोकारो में 35.6 डिग्री और न्यूनतम जगन्नाथपुर में 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।

RKDF
advertisement

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए जरूरी सामान साथ रखें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। मानसून सक्रिय रहने से राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट भी संभव है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।