administration-alert-ranchi-durga-puja-cctv

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी से होगी निगरानी

Share
Link copied
administration-alert-ranchi-durga-puja-cctv
administration-alert-ranchi-durga-puja-cctv

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बुधवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की।

Advertisment
Advertisment

बैठक में सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Advertisment
Advertisment

थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडालों में तैनात पुलिस बल के साथ अधिकारियों को बेहतर समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया।

Advertisment
Advertisment

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि दुर्गा पूजा रांची जिले का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्व है। प्रशासन का लक्ष्य है कि पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है।

RKDF
advertisement

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, अपर प्रशासक रांची नगर निगम, पुलिस अधीक्षक शहर पारस राणा, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।