दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान की राशि

रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की सम्मान राशि का भुगतान किया है। जिले की 3 लाख 93 हजार 994 लाभुकों के बैंक खातों में प्रति लाभुक 2,500 रुपये की राशि आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई है।

रांची जिले में इस मद में कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। सरकार के अनुसार, त्योहार से पहले राशि मिलने से लाभुक महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा।

जिले में सबसे अधिक भुगतान कांके प्रखंड में 31,483 लाभुकों को किया गया है। इसके अलावा टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,893, मांडर में 22,936, सिल्ली में 21,269, बेड़ो में 20,555 और रातू में 20,329 लाभुकों को योजना का लाभ मिला है।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सीधे और सुगम तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले राशि का भुगतान महिलाओं और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला कदम है।

OBC के लिए अलग जातीय कॉलम और समान 27% आरक्षण की मांग, पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति ने दिया धरना
सिमडेगा: पिछड़ा वर्ग के अधिकार, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी की मांग को लेकर जिला पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार…

दनगद्दी में गहरे पानी के बीच चट्टान में फंसी महिला, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाया
सिमडेगा: बोलबा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला गहरे पानी के बीच…
















