क्षत्रिय गौरव यात्रा: समाज की एकता और उन्नति के लिए रणनीति बनाएंगे क्षत्रिय समाज के लोग

क्षत्रिय गौरव यात्रा: समाज की एकता और उन्नति के लिए रणनीति बनाएंगे क्षत्रिय समाज के लोग

Share
Link copied

रांची : क्षत्रिय समाज की एकता, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के क्षत्रिय समाज के लोग एकजुट होने जा रहे हैं। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पूर्व एमएलसी श्री प्रवीण सिंह के नेतृत्व में “क्षत्रिय गौरव यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज, 30 अगस्त 2025 को श्री प्रवीण सिंह के हरमू स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें 31 अगस्त को होने वाली क्षत्रिय गौरव यात्रा की तैयारियों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई।

यह बैठक कटहल मोड़, ललगुटवा स्थित बंक्वेट हॉल में आयोजित होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के कल्याण, एकता और समग्र विकास के लिए रणनीति तैयार करना है। श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि इस बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और समाज के लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

प्रवीण सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि क्षत्रिय समाज में कई समस्याएँ हैं, जिनका समाधान समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर निकालने की आवश्यकता है। मेरी पहली प्राथमिकता समाज को एकजुट रखना और इसके शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को एक मंच पर आकर विचार साझा करने और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

31 अगस्त को होने वाली इस बैठक में क्षत्रिय समाज की एकता को मजबूत करने, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण, और राजनीतिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। समाज के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान निकालने और भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में अजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, जीवेश सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, विप्लव, प्रियेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का समर्थन करते हुए समाज की एकता और उन्नति के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow