20260324 125000

ICFAI University Jharkhand का छठा दीक्षांत समारोह : राज्यपाल ने 292 छात्रों को सौंपी डिग्री, 10 गोल्ड मेडलिस्टों में अजित कुमार मिश्रा शामिल

रांची : शिक्षा जगत में एक गरिमामय पल के साथ ICFAI University Jharkhand का छठा दीक्षांत समारोह (6th Convocation) भव्य रूप से संपन्न हो गया। राजधानी रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने स्नातकों को डिग्री प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में वर्ष 2025 के कुल 292 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 8 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई, जबकि 10 गोल्ड मेडलिस्ट और 10 सिल्वर मेडलिस्ट छात्रों को उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

गोल्ड मेडलिस्टों में अजित कुमार मिश्रा।का नाम प्रमुखता से शामिल रहा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि मेहनत, समर्पण और नवाचार ही सफल जीवन की कुंजी है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान, नवाचार और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। समारोह में छात्रों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय के फैकल्टी में उत्साह का माहौल छाया रहा। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Share via
Share via