बिजली ग्रिड में चोरी: 1000 किलो कॉपर कॉइल उड़ा ले गए चोर, लाखों का नुकसान

बिजली ग्रिड में चोरी: 1000 किलो कॉपर कॉइल उड़ा ले गए चोर, लाखों का नुकसान

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्दू बिजली ग्रिड (सब स्टेशन) में सोमवार की देर रात चोरों ने बेखौफ तरीके से बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने SST 33/.4KV ट्रांसफार्मर्स को निशाना बनाते हुए करीब 1000 किलो कॉपर कॉइल काटकर ले गए। इस घटना से बिजली विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारदात सोमवार रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच हुई। चोर सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए सब स्टेशन में घुसे और ट्रांसफार्मर से कॉपर कॉइल को कुशलतापूर्वक काट लिया। कॉपर की कीमत बाजार में काफी ऊंची होने के कारण यह चोरी बड़े स्तर की मानी जा रही है।

पिठोरिया पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now