बांग्लादेश के तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिला
बांग्लादेश के तट पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखने को मिला…

राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार की अहले सुबह से राज्य के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में छह जिले गुमला, खूॅंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवां, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राॅंची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू व गढ़वा में ऑरेंज और चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो व धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




