20250816 175716

सिमडेगा में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन व मंत्री रामदास सोरेंग को दी श्रद्धांजलि

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन तथा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेंग के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला प्रशासन की शोकसभा

समाहरणालय भवन में उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह की उपस्थिति में आयोजित शोकसभा में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने स्व. शिबू सोरेन और रामदास सोरेंग को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन आदिवासी समाज के उत्थान, झारखंड राज्य निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। वहीं, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेंग ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाओं से विशेष पहचान बनाई। दोनों नेताओं के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग ने भी दी श्रद्धांजलि

सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी, वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, परिचारी प्रवर रंजित कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेंग को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Share via
Share via