अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अलर्ट: भारत ने अपने नागरिकों से कहा - 'जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें'

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अलर्ट: भारत ने अपने नागरिकों से कहा – ‘जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें’

Share
Link copied

मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका और ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन सलाह जारी की है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने आज (23 फरवरी) एक नई एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीयों से कहा है कि वे उपलब्ध सभी साधनों से ईरान छोड़ दें।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, यहां मौजूद भारतीय नागरिक (छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और पर्यटक) कमर्शियल फ्लाइट्स सहित उपलब्ध सभी परिवहन साधनों का उपयोग करके जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें। दूतावास ने जनवरी 2026 की पिछली एडवाइजरी को दोहराते हुए कहा कि सभी भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs) पूरी सावधानी बरतें, प्रदर्शन या विरोध वाली जगहों से दूर रहें, भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें। साथ ही, पासपोर्ट और अन्य यात्रा दस्तावेज हमेशा तैयार रखने की सलाह दी गई है।

अनुमान है कि ईरान में करीब 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र और व्यापारी शामिल हैं। सरकार ने स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस सलाह को गंभीरता से लें और यथासंभव जल्द सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करें। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाना जरूरी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow