पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, आतंकी हमला अब युद्ध माना जाएगा, होगा कड़ा एक्शन
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और सख्त करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के शीर्ष सूत्रों के हवाले से खबर है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसका जवाब उसी ताकत और तेजी से दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत सरकार ने यह निर्णय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के संदर्भ में लिया गया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और सैन्य कार्रवाई सहित कड़ा जवाब दिया जाएगा। यह नीति आतंकवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” रणनीति का हिस्सा है।
इस नीति के तहत, भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों या संगठनों के खिलाफ कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य कार्रवाई सहित सभी विकल्प खुले होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान सीमा पार आतंकवाद, विशेष रूप से पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारत के रुख को और कड़ा करता है।

















