लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31से 4 अगस्त तक हुए अंतिम टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत….
लंदन के केनिंग्टन ओवल में 31से 4 अगस्त तक हुए अंतिम टेस्ट मैच में भारत की ऐतिहासिक जीत….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 रन की रोमांचक जीत हासिल कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर कर लिया। यह जीत न केवल सीरीज को बराबरी पर लाने के लिए महत्वपूर्ण थी, बल्कि ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर भारत के टेस्ट रिकॉर्ड को भी मजबूत करती है।
भारत ने मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड को 6 रन से हराया।
5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ
मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज के नाम रहा जिन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।
स्कोरकार्ड
भारत पहली पारी: 224/10
इंग्लैंड पहली पारी: 247/10 (23 रन की बढ़त)
भारत दूसरी पारी: 396/10 (इंग्लैंड पर 373 रन की कुल बढ़त)
इंग्लैंड दूसरी पारी: 367/10 (लक्ष्य: 374)
जीत का अंतर: 6 रन
कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज में 754 रन बनाए, जो किसी कप्तान द्वारा टेस्ट सीरीज में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
ओवल टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी ने भारत को दूसरी पारी में मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गिल की नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी इस सीरीज की सबसे बड़ी विशेषता रही।
वहीं मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को 367 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
सिराज की तेज और सटीक गेंदबाजी ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। खासकर अंतिम दिन, जब इंग्लैंड को केवल 35 रन चाहिए थे, सिराज ने जेमी स्मिथ और जेमी ओवर्टन जैसे महत्वपूर्ण विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई।
इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने
दूसरी पारी में शतक जमाये लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के आगे उनकी चमक फीकी रही।

















