20201125 194339

उपायुक्त द्वारा किया गया पैक्स का निरीक्षण.

गिरीडीह, दिनेश. 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : गिरीडीह के गावां प्रखंड के खरसान पैक्स लिमिटेड का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त ने बताया कि धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2020-21 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कवायद शुरू कर दी गयी है। सभी प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति केंद्र संचालित करने हेतु संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के संयुक्त सचिव, खाद्य सार्वजनिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड के प्राप्त निदेश के आलोक में खरीफ विपणन मौसम 2020-21 धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू किया गया तथा सीएमआर जमा करने की तिथि 30 सितंबर 2021 तक रखा गया है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) साधारण धान के लिए 1868.00 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित बोनस ₹182 प्रति क्विंटल मिलाकर ₹2050 प्रति क्विंटल रखा गया है।

किसानों को धान बिक्री करने के लिए निबंधन करना आवश्यक है। जिन किसानों ने अब तक अपना निबंधन नहीं करवाया है वो अविलंब निबंधन करवा ले ताकि 15 नवंबर के पश्चात किसी भी केंद्र में अपना धान आसानी से बिक्री कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति के लिए जिले के सभी *13 प्रखंडों में कुल 37 पैक्स केंद्रों* का चयन किया गया है जहाँ जिले के सभी निबंधित किसान पैक्स से *प्रति हेक्टेयर 40 क्विंटल* अधिकतम धान अधिप्राप्ति की बिक्री कर सकते हैं। उपायुक्त ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि बिचौलियों से सावधान रहते हुए पैक्स केंद्र में अपना धान आसानी से बिक्री करें ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य ₹2050 प्रति क्विंटल दिया जाए और किसानों को लाभान्वित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांवा, सम्बन्धित चिकत्सा पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share via
Send this to a friend