पाकरटांड़ के ईंट भट्ठों में चला बाल श्रम रोकथाम अभियान, टीम ने की सघन जांच

पाकरटांड़ के ईंट भट्ठों में चला बाल श्रम रोकथाम अभियान, टीम ने की सघन जांच

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : झारखंड में बाल श्रम पर रोक लगाने के उद्देश्य से पाकरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान श्रम अधीक्षक कार्यालय और डालसा की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं ईंट भट्ठों में पहुंचकर सघन जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि बाल मजदूरी एक दंडनीय अपराध है और किसी भी परिस्थिति में बच्चों से काम कराना कानूनन गलत है।

टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी बाल श्रम करते हुए बच्चे पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान पाकरटांड़ क्षेत्र में कहीं भी बाल मजदूरी का कोई मामला सामने नहीं आया, जिसे एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस अभियान में श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी लालचंद नायक, बालचंद सिंह एवं योगेंद्र पंडा भी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।