ठंड से बचाव के लिए रांची नगर निगम ने तेज किया कंबल वितरण अभियान, 120 जरूरतमंदों को मिली राहत

रांची: शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के आसपास 120 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।

इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो, यह निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों की पहचान कर लगातार कंबल वितरण करने का निर्देश दिया।
साथ ही रात के समय विशेष रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़कों और खुले स्थानों पर सोने वाले लोगों को सुरक्षित आश्रय गृहों तक पहुंचाने को कहा। नगर आयुक्त ने सभी आश्रय गृहों में पेयजल, शौचालय और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त सहित निगम के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

मोरहाबादी वेंडिंग जोन की 43 दुकानों का आवंटन रद्द करने की अनुशंसा, निरीक्षण में मिली अनियमितताएं
रांची: मोरहाबादी वेंडिंग जोन में नियमों का उल्लंघन कर दुकान संचालित करने और आवंटित स्थल दूसरों को किराए पर देने के मामले…

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में NHM की डिजिटल स्वास्थ्य पहलों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने देखी कार्यप्रणाली
रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड…
















