779-grams-cannabis-seized-shop-simdega

सिमडेगा में दुकान से 779 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Share
Link copied
779-grams-cannabis-seized-shop-simdega
779-grams-cannabis-seized-shop-simdega

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने अवैध गांजा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुड़ूटोली स्थित एक दुकान से 779 ग्राम गांजा, 13,870 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय ईमाम हुसैन को गिरफ्तार किया है।

Sthapna Diwas
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि भुड़ूटोली स्थित न्यू तिर्की बॉडी वर्कशॉप में अवैध रूप से गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने राजपत्रित पदाधिकारी की मौजूदगी में दुकान में छापेमारी की। इस दौरान गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी ईमाम हुसैन चर्च रोड, घोचोटोली का निवासी है। इस संबंध में सिमडेगा थाना में कांड संख्या 159/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(A) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।