गुमला में 26वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न जिलों के जनजातीय खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

निर्मल सिंह
गुमला: वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की 26वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुआ। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने मशाल प्रज्ज्वलित की, जबकि खिलाड़ियों को खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्च पास्ट ने समारोह को आकर्षक बनाया।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को मजबूत करते हैं। जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित अवसर और मंच देने की जरूरत है।
प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, मैराथन तथा लंबी कूद समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। उद्घाटन के बाद रांची और खूंटी की टीमों के बीच पहला मुकाबला हुआ। 29 नवंबर को समापन समारोह में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, जिला संघचालक लालचंद अग्रवाल सहित वनवासी कल्याण केंद्र के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता, विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में NHM की डिजिटल स्वास्थ्य पहलों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने देखी कार्यप्रणाली
रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड…

लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, दो टीमें होंगी गठित
रांची: रांची नगर निगम में लंबित न्यायिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा की समीक्षा…
















