Awareness campaign held in Simdega on World Day Against Child Labour; pledge taken to eradicate child labour.

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सिमडेगा में जागरूकता अभियान, बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प

Awareness campaign held in Simdega on World Day Against Child Labour; pledge taken to eradicate child labour.
Awareness campaign held in Simdega on World Day Against Child Labour; pledge taken to eradicate child labour.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सिमडेगा के तत्वावधान में जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल श्रम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल संरक्षण कानूनों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम के उन्मूलन के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की अपील की।

ठेठईटांगर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला श्रम अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, बाल संरक्षण इकाई की टीम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल और पारा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाल श्रम के दुष्परिणामों, बाल विवाह की रोकथाम तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी विस्तार से दी।

जिले के अन्य प्रखंडों में भी पारा लीगल वॉलेंटियर्स, अधिवक्ताओं और संबंधित विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया गया तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने समाज के सभी वर्गों से बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित और सम्मानजनक भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now