Irfan ansari

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के ‘महिला विधायकों’ पर बयान से मचा सियासी बवाल, विपक्ष ने मांगी माफी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रांची। झारखंड की सियासत में इन दिनों बयानबाजी का दौर चरम पर है। राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिला विधायकों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसने राज्य में नया राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है की यह वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर डाला है।

क्या है पूरा मामला?

अपने सोशल मीडिया x पर डाले हुए वीडियो में जो की अब वायरल हो रहा है इस वीडियो में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “पुरुष विधायकों को तो छोड़िए, अब तो भाजपा की महिला विधायकों के चेहरे पर भी ऐसी चमक आ गई है, मानो उनके घरों में दशहरा और दिवाली एक साथ आ गई हो।”
मंत्री ने आगे दावा किया कि भाजपा का अस्तित्व अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और पार्टी ने अपनी जमीर बेच दी है। उन्होंने इसे बर्दाश्त के बाहर करार दिया।

विपक्ष ने खोला मोर्चा

मंत्री के इस बयान के बाद झारखंड भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। BJP महिला नेताओं का आरोप है कि इरफान अंसारी की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि यह महिला विधायकों के सम्मान पर भी सीधा प्रहार है। गीता कोड़ा ने कहा कि इरफान अंसारी द्वारा महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ जाने जैसे शब्द का प्रयोग करना पूरे महिला समाज का अपमान है। यह बयान शर्मनाक और निंदनीय है। कांग्रेस नेताओं और खासकर इरफान अंसारी के द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया यह कोई पहला आपत्तिजनक बयान नहीं है। इसके पहले भी महिलाओं के खिलाफ मंत्री आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। इससे पहले महिलाओं के लिए ये रिजेक्टेड माल जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर चुके हैं। यही नहीं, देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ भी कांग्रेसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चुके हैं। गीता कोड़ा ने कहा कि इरफान अंसारी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इनका इलाज कराना जरूरी है। राज्य सरकार को तत्काल इन्हें रिनपास में भर्ती करा देना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने हेमंत सरकार से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं BJP ने इसे महिला शक्ति का अपमान बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

चुनावी माहौल पर असर

राज्य में राज्यसभा चुनाव की तारीखें करीब आ रही हैं, ऐसे में दोनों ही खेमों (सत्ता पक्ष और विपक्ष) के बीच जीत के दावे तेज हो गए हैं। जानकारों का मानना है कि इस तरह के बयानों से राजनीतिक कटुता और बढ़ेगी, जो आने वाले दिनों में विधानसभा के पटल पर भी दिखाई दे सकती है।

फिलहाल, इस बयान पर मंत्री की ओर से कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Also Read :

लोहरदगा में NGT के आदेशों की धज्जियां उड़ी : सेन्हा में धड़ल्ले से जारी अवैध बालू खनन, प्रशासन खामोश

नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

रांची में करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वाह रे न्याय व्यवस्था ! 34 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में 85 वर्षीय दीप राय दोषी ठहराए गए, लेकिन उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए मिली राहत

लोहरदगा में पेसा (PESA) कानून को लेकर आर-पार: पारंपरिक व्यवस्था के समर्थन में DC को सौंपा ज्ञापन

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now