20210206 210836

“इट राइट रामगढ़” के तहत मोबाइल फ़ूड वैन/लैब के माध्यम से चलाया गया जांच अभियान.

रामगढ़: शनिवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती श्वेता अमृता लकड़ा की अध्यक्षता में इट राइट रामगढ़ के तहत मांडू एवं रामगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मिठाई दुकानों में राज्य खाद्य प्रयोगशाला रांची द्वारा प्राप्त मोबाइल फूड वैन /लैब के माध्यम से खोवा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की ऑन द स्पॉट जांच की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में बात करते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इट राइट रामगढ़ के तहत राज्य खाद्य प्रयोगशाला रांची द्वारा प्राप्त मोबाइल फूड वैन/ लैब के माध्यम से शुक्रवार को गोला एवं चितरपुर प्रखंड तथा आज मांडू एवं रामगढ़ के कई मिठाई दुकानों में छापेमारी कर ऑन द स्पॉट सैंपल की जांच की गई है।

इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में किसी भी हाल में प्रतिबंधित रंग का इस्तेमाल न करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोला एवं मांडू के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के रसोईघर में इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई है। इसके साथ ही वहां पढ़ रही बालिकाओं को स्वयं दूध तथा पनीर सहित अन्य खाद्य उत्पादों की जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस दौरान राज्य खाद्य प्रयोगशाला से श्री विपिन कुमार, श्री राहुल तिग्गा, श्री अंकुर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

रामगढ़, आकाश शर्मा

Share via
Share via